Edited By Updated: 25 Apr, 2017 11:06 AM
ओलावृष्टि होने से नजदीकी गांव कोठे सम्पूर्ण सिंह में 16 एकड़ खड़ी तैयार गेहूं बर्बाद हो गई।
जैतो(जिंदल):ओलावृष्टि होने से नजदीकी गांव कोठे सम्पूर्ण सिंह में 16 एकड़ खड़ी तैयार गेहूं बर्बाद हो गई। इस कारण बेअंत सिंह, जसवंत सिंह, गुरचेत सिंह व हरनेक सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह की 10 एकड़ तथा बूटा सिंह व सिकंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह की 4 एकड़, बलवीर सिंह पुत्र करतार सिंह की 2 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्राकृतिक प्रकोप से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।