Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 09:32 AM
नथाना पुलिस ने केंद्रीय जेल भटिंडा गोबिंदपुरा से इलैक्ट्रीशियन को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है
भटिंडा (विजय): नथाना पुलिस ने केंद्रीय जेल भटिंडा गोबिंदपुरा से इलैक्ट्रीशियन को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है, जोकि जेल में सप्लाई की जानी थी।
जानकारी मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलविंद्र सिंह काला निवासी गिद्दड़बाहा व ङ्क्षबदर सिंह निवासी पन्नीवाला जेल के अंदर हैरोइन सप्लाई करने की फिराक में थे, जिनके साथ जेल का कच्चा कर्मचारी परमिंद्र सिंह इलैक्ट्रीशियन भी मिला हुआ है। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त को जेल रोड गांव जोगा से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।
थाना नथाना के मुखी कृष्ण कुमार ने बताया कि उक्त के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि इनको अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, क्योंकि पूछताछ दौरान कई अन्य खुलासे होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी से किसी और कर्मचारी के मिले होने की सम्भावना है जबकि उन व्यक्तियों तक पहुंचना भी बाकी है, जिनको यह हैरोइन पहुंचाई जानी थी।