Edited By Updated: 25 May, 2017 11:09 AM
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के नतीजों में जहां लड़कियों ने नाम कमाया है, वहीं
घनौली(शर्मा): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के नतीजों में जहां लड़कियों ने नाम कमाया है, वहीं नतीजों से निराश होकर अपनी जीवन लीला खत्म करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घनौली क्षेत्र की 2 लड़कियों द्वारा 10वीं कक्षा के नतीजों से निराश होकर जहरीली वस्तु निगलने का समाचार प्राप्त हुआ है।
महकप्रीत कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी गांव नूहों तथा रजनी पुत्री जसपाल सिंह निवासी गांव लोहगढ़ फिड्डे ने 10वीं कक्षा के नतीजे में कम्पार्टमैंट आने के कारण कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिस कारण महकप्रीत कौर पुत्री दर्शन सिंह की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई, जबकि रजनी पुत्री जसपाल सिंह पी.जी.आई. में जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस चौकी घनौली के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी बनती कार्रवाई में जुटी है।