अपने ही 10 बागियों की वजह से हार गई थी कांग्रेस, हो गई थी जमानत जब्त

Edited By Updated: 02 Jan, 2017 01:47 PM

punjab election 2017

कांग्रेस में टिकटों के आबंटन को लेकर मची मारामारी के बीच पार्टी अपनी पिछली गलती से सबक लेते हुए फैसला करने को तरजीह दे सकती है।

जालन्धर(डिजीटल टीम): कांग्रेस में टिकटों के आबंटन को लेकर मची मारामारी के बीच पार्टी अपनी पिछली गलती से सबक लेते हुए फैसला करने को तरजीह दे सकती है। पंजाब विधानसभा के 2012 के चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से नाराज हुए कांग्रेस के 10 दावेदार बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतर आए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि ये आजाद प्रत्याशी न तो खुद चुनाव जीत सके और न ही इन्होंने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवारों को चुनाव जीतने दिया। मुकेरियां, मजीठा,जलालाबाद और डेरा बस्सी सीटों पर तो कांग्रेस के बागी इतने प्रभावी थे कि पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। हम आपको उन सीटों और बागियों का ब्यौरा देने जा रहे हैं जहां कांग्रेस बागियों के चलते हार गई थी...

सुजानपुर
दिनेश सिंह; बी.जे.पी. -50369
नरेश पुरी; बागी         -27302
विनय महाजन         - 22972

नतीजा: -पार्टी उम्मीदवार विनय महाजन तीसरे नंबर पर, फूट से भाजपा चुनाव जीती।

पठानकोट
अश्विनी शर्मा; बी.जे.पी.  -42206
 
रमन भल्ला                   -24358
 
अशोक शर्मा; बागी         -23706  
 
नतीजा: पार्टी उम्मीदवार रमन भल्ला को नुक्सान, वोट बंटने से भाजपा चुनाव जीती।

मजीठा
बिक्रम सिंह मजीठिया; शिअद        -73910
 
सुखराज सिंह लाली; बागी               -26356  
 
शलिंद्रजीत सिंह                            -7623
 
नतीजा: पार्टी उम्मीदवार शलिंद्रजीत सिंह की जमानत जब्त, अकाली दल मजे से चुनाव जीता ।

जालंधर नार्थ
के.डी. भंडारी; बी.जे.पी.     -52186
 
अवतार हैनरी                   -50487
 
दिनेश ढल; बागी             -4371
 
नतीजा: बागी दिनेश ढल को मिले 4371 वोट के कारण कांग्रेस प्रत्याशी हैनरी 1699 वोट से हारे।

मुकेरियां
रजनीश कुमार; बागी    -53897
 
अरुणेश कुमार             -41794
 
अजीत कुमार नारंग     -13512
 
नतीजा: बागी रजनीश कुमार चुनाव जीते, कांग्रेस प्रत्याशी अजीत कुमार नारंग की जमानत जब्त।

चब्बेवाल
सोहन सिंह ठंडल;  शिअद   -45086
 
राज कुमार                         -38851
 
दिलबाग रायन ; बागी        -4567
 
नतीजा: बागी दिलबाग राय की जमानत जब्त लेकिन फू ट के चलते कांग्रेस की हार।

जलालाबाद
सुखबीर बादल               -80624
 
हंस राज जोसन; बागी    -30355
 
मलकीत सिंह               -17963
 
नतीजा : बागी हंस राज जोसन दूसरे नंबर पर, मलकीत सिंह की जमानत जब्त।

बलुआना
गुरतेज सिंह; शिअद       -49411
 
गिरिराज राजोरा              -41189
 
प्रकाश सिंह भट्टी; बागी   -25547  
 
नतीजा:  बागी प्रकाश सिंह भट्टी ने 25547 वोट हासिल किए, मत विभाजन से अकाली दल जीता।

कोटकपूरा
मनतार बराड़; शिअद   -49340
 
रिपजीत सिंह बराड़      -31165  
 
उपेंद्र शर्मा; बागी         -15195  
 
नतीजा: बागी उपेंद्र शर्मा  को मिले15195 वोट की वजह से अकाली दल जीता ।

डेरा बस्सी

एन. के. शर्मा; शिअद          -63273
 
दीपइंद्र सिंह ढिल्लों;  बागी  -51245  
 
जसजीत सिंह रंधावा           -9483
 
नतीजा: बागी दीपइंद्र सिंह ढिल्लों दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जसजीत सिंह रंधावा की जमानत जब्त।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!