तेजधार हथियारों के बल पर PCR कर्मचारी से छीनी स्टेन गन, CCTV में कैद

Edited By Updated: 30 Apr, 2016 03:10 PM

pcr employee

एस.एस.पी. दफ्तर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल डलवा रहे पी.सी.आर. कर्मचारी ..

नवांशहर (त्रिपाठी/ मनोरंजन): एस.एस.पी. दफ्तर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल डलवा रहे पी.सी.आर. कर्मचारी को अज्ञात नौजवान तेजधार हथियार से घायल करके स्टेन गन छीन कर फरार हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में भी कैद हो गई है।

 

सिविल अस्पताल नवांशहर में उपचार के लिए भर्ती पुलिस कांस्टेबल सुखदेव सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी पी.सी.आर. 11 नंबर पार्टी के तौर पर ड्यूटी है, वह चंडीगढ चौक से अपनी निजी बाइक में पैट्रोल डलवाने के लिए पैट्रोल पम्प गया तो अचानक अज्ञात नौजवान ने पीछे से उसके गर्दन पर तेजधार हथियार रख कर गन देने की मांग की।

 

इस दौरान उसकी मैगजीन हाथ से निकल गई तथा उक्त नौजवान ने मैगजीन उठा कर उसके सिर पर 2 बार प्रहार कर दिया जिसके चलते वह कुछ समय के लिए मुर्छित हो गया । उधर, डी.एस.पी. नवांशहर तथा एस.एच.ओ. सहित पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा करके जरूरी जानकारी एकत्रित की। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज हासिल करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!