नवजोत सिद्धू बने पंजाब भाजपा कोर ग्रुप सदस्य

Edited By Updated: 24 Jun, 2016 10:31 AM

punjab assembly elections 2017

राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य बना दिया गया है।

चंडीगढ़ (भारद्वाज): राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य बना दिया गया है। प्रदेश कोर ग्रुप का गठन भाजपा की गत 12 व 13 जून को इलाहाबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले ही कर दिया गया था जबकि इसकी सूचना हाल ही में राज्य इकाई को भेजी गई है। 

 

सिद्धू को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के बाद अब पंजाब कोर ग्रुप सदस्य के रूप में दी गई यह दूसरी बड़ी जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहमियत रखती है। स्पष्ट है कि प्रदेश कोर ग्रुप का सदस्य होने के नाते पंजाब विधानसभा चुनाव से संबंधित फैसलों में अब नवजोत सिद्धू की सीधी शमूलियत होगी। कोर ग्रुप में 11 सदस्य शामिल किए गए हैं जबकि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन इसके स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इस प्रकार कोर ग्रुप के कुल सदस्यों की संख्या 15 होगी। अन्य सदस्यों में प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी अविनाश राय खन्ना व तरुण चुघ, पंजाब भाजपा विधायक दल के नेता भगत चूनी लाल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, बृज लाल रिणवा, मनोरंजन कालिया, प्रो. राजिंद्र भंडारी, अश्विनी शर्मा एवं मदन मोहन मित्तल शामिल हैं। 

 

संविधान के अनुसार हुआ गठन: दिनेश कुमार : पंजाब भाजपा के महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने बताया कि नए कोर ग्रुप का गठन संविधान के अनुसार किया गया है। इस बार हर प्रदेश के लिए 11-12 सदस्यीय कोर ग्रुप ही बनाए गए हैं और इनके सदस्य भी तय नियमों के अनुसार ही बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों के साथ ही पंजाब भाजपा के कोर ग्रुप का गठन भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले ही हो गया था और इस संबंधी सूचना कुछ दिन पहले ही मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!