महिला का शव भाखड़ा नहर से बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 03:28 PM

woman dead body found in canal

डीगढ़ के सैक्टर-45 की शादीशुदा महिला का शव समाना में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। सिविल अस्पताल में महिला नीतिका के पिता सुरिंदर शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीतिका की शादी 7 वर्ष पहले चंडीगढ़ के सैक्टर-45 निवासी हेमंत शर्मा...

समाना(अशोक): चंडीगढ़ के सैक्टर-45 की शादीशुदा महिला का शव समाना में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। सिविल अस्पताल में महिला नीतिका के पिता सुरिंदर शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीतिका की शादी 7 वर्ष पहले चंडीगढ़ के सैक्टर-45 निवासी हेमंत शर्मा से की थी। शादी के बाद से ही नीतिका का पति हेमंत शर्मा उससे मारपीट करता था। इसके बाद वह कई बार चंडीगढ़ नीतिका के पति से मारपीट करने संबंधी बातचीत करने आए थे। लेकिन हर बार हेमंत शर्मा आगामी समय में इस तरह की घटना नहीं होने का भरोसा देता था। 



उन्होंने 17 फरवरी को नीतिका से बात की थी, लेकिन अगले ही दिन उसके दामाद हेमंत शर्मा का फोन आया कि नीतिका सुबह अपने काम पर गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। सुरिंदर शर्मा ने बताया कि हेमंत शर्मा का फोन आने के बाद वह कुछ लोगों को साथ लेकर चंडीगढ़ पहुंचा। हेमंत शर्मा ने बताया कि उसका और नीतिका के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसने यह भी बताया कि नीतिका के फोन की आखिरी लोकेशन आनंदपुर के आसपास पाई गई थी। इसके बाद वह अपने दामाद और अन्य लोगों को साथ लेकर आनंदपुर साहिब भी गया, परंतु उसकी लड़की का कहीं पता नहीं चल सका था। इसके बाद वह आनंदपुर साहिब से चंडीगढ़ लौट आए और इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी। 


इसी के साथ उन्होंने अपने स्तर पर नीतिका की तलाश जारी रखी और नहरों के आसपास दिखाई देने वाले गोताखोरों को नीतिका की पहचान के लिए उसका चित्र भी दिया। उसने बताया कि सोमवार को समाना के किसी व्यक्ति का फोन उसके पास आया कि समाना के पास एक महिला का शव भाखड़ा नहर में पड़ा है। इस सूचना के बाद वह कुछ लोगों को साथ लेकर समाना पहुंचा और नहर से मिले शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शव बुरी तरह से गला सड़ा था।


इसके चलते शव की पहचान करना मुश्किल भरा काम था। उन्होंने पुलिस को अपनी बेटी की पहचान कराने के लिए बताया कि एक हादसे के दौरान नीतिका क ी टांग और मुंह में लोहे की प्लेट डाली गई थी। इसके बाद शव का एक्सरा कराने पर शव की दाहिनी टांग में लोहे की प्लेट नजर आने से उन्होंने शव की पहचान नीतिका के तौर पर की। इस संबंधी समाना पुलिस से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला चंडीगढ़ पुलिस का बनता है। इसके चलते इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस के आने के बाद की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!