Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 11:56 AM
जल सप्लाई सैनीटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों की पिछले लंबे समय से मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इस कारण जल सप्लाई और सैनीटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों ने मुख्य विभाग के गेट के आगे जोरदार धरना लगा कर रोड जाम किया। धरने में...
पटियाला/रखड़ा(राणा): जल सप्लाई सैनीटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों की पिछले लंबे समय से मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इस कारण जल सप्लाई और सैनीटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों ने मुख्य विभाग के गेट के आगे जोरदार धरना लगा कर रोड जाम किया। धरने में पटियाला, फतेहगढ़ साहिब आदि अन्य जिलों के कर्मचारी परिवारों सहित शामिल हुए और पूरा दिन मुर्दाबाद के नारों की गूंज सुनाई दी।
धरने को संबोधित करते प्रदेश प्रधान वरिंदर सिंह मोमी, सर्कल प्रधान गुरचरन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में जान-बूझ कर आनाकानी रही है और हर बार झूठा वायदा करके भाग जाती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सभी मांगों को 25 फरवरी से पहले-पहले पूरा न किया तो 26 फरवरी को पटियाला के मुख्य विभाग आगे परिवारों समेत प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री चुनाव से पहले नौजवानों को रोजगार देने के वायदे कर रहा था वह सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुङ्क्षलदा बन कर रह गया है। इस मौके जिला प्रधान जीत सिंह बठोई, फतेहगढ़ साहिब के जिला प्रधान जरनैल सिंह, प्यारा सिंह, नरिंदर सिंह, हाकम सिंह, जसवीर सिंह, परवीन सिंह, पलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, चंचल सिंह आदि भी उपस्थित थे। यूनियन नेताओं ने अपनी मांगों संबधी मैमोरैंडम पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के एस.सी. अनिल बांसल को सौंप कर तुरंत सभी मांगें पूरी करने की अपील की।