Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 12:09 PM
शिरोमणि यूथ अकाली दल के ज्वाइंट सचिव और नगर निगम के पूर्व पार्षद हरविन्द्र सिंह बब्बू ने कहा है कि समय आने पर कांग्रेस की धक्केशाहियों का जवाब दिया जाएगा। हरविन्द्र बब्बू आज यहां बैठक के बाद बातचीत कर रहे थे।हरविन्द्र बब्बू ने कहा कि कांग्रेस ने नगर...
पटियाला(जोसन): शिरोमणि यूथ अकाली दल के ज्वाइंट सचिव और नगर निगम के पूर्व पार्षद हरविन्द्र सिंह बब्बू ने कहा है कि समय आने पर कांग्रेस की धक्केशाहियों का जवाब दिया जाएगा। हरविन्द्र बब्बू आज यहां बैठक के बाद बातचीत कर रहे थे।हरविन्द्र बब्बू ने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों में जो धक्का किया है उसके साथ कांग्रेस शहर निवासियों के मन से उतर गई है।
कांग्रेस ने अपनी दिखाई देती हार के कारण ही यह धक्का किया है। उन्होंने कहा कि यदि यह चुनाव निष्पक्ष हो जाता तो नगर निगम पर फिर अकाली-भाजपा राज आ सकता था। बब्बू ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस ने 10 महीनों में एक भी वायदा पूरा नहीं किया जिस कारण लोग इस सरकार से पूरी तरह निराश हैं। आज पंजाब का हर वर्ग कांग्रेस की धक्केशाहियों से दुखी है और आ रहे लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।