Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 11:50 AM
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने पस्याना कैंचियों भाखड़ा नहर के पास मांगों को लेकर 2 घंटे तक सड़क जाम रख सरकार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की। इसे लेकर पुलिस हरकत में आई और काफी देर बाद किसानों ने निर्धारित समय के बाद ही अपना धरना उठाया।
पटियाला(बलजिन्द्र, जोसन, स.ह.): भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने पस्याना कैंचियों भाखड़ा नहर के पास मांगों को लेकर 2 घंटे तक सड़क जाम रख सरकार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की। इसे लेकर पुलिस हरकत में आई और काफी देर बाद किसानों ने निर्धारित समय के बाद ही अपना धरना उठाया।
इस धरने का नेतृत्व जगमोहन सिंह प्रदेश महासचिव, डा. दर्शन पाल, जंग सिंह भटेड़ी जिला प्रधान और सुच्चा सिंह डकौंदा जिला महासचिव कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि ढाई एकड़ तक के किसानों का पूर्ण कर्ज माफ हो। आज का यह 2 घंटे का जाम पूरे प्रदेश में पंजाब के 7 संघर्षशील किसान संगठनों द्वारा पहले से दी काल का ही हिस्सा था। जगमोहन सिंह महासचिव पंजाब बी.के.यू. डकौंदा ने मांगों संबंधी पंजाब की कै. अमरेंद्र सरकार की तरफ से चुनाव दौरान किए वायदे पूरे करने की मांग की। धरने को भादसों ब्लॉक प्रधान गुरबचन सिंह कनसूहा, सनौर ब्लॉक प्रधान सुखविंदर सिंह तुल्लेवाल, जगरूप सिंह कोटकलां, हरनेक सिंह भल्लमाजरा फतेहगढ़ साहिब के प्रधान, नाभा ब्लॉक के प्रधान हरविंदर सिंह अग्रिम व भारतीय किसान यूनियन के प्रो. बावा सिंह ने संबोधित किया।