कांग्रेस ने साधारण वर्करों को दिए पद : धर्मसोत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 08:25 AM

congress nominees to ordinary workers

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पटियाला नगर निगम के चुनाव के इंचार्ज साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने साधारण वर्करों को पद दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और परनीत कौर के शहर पटियाला में मेयर का ताज एक साधारण परिवार...

पटियाला/रखड़ा (राणा): पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पटियाला नगर निगम के चुनाव के इंचार्ज साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने साधारण वर्करों को पद दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और परनीत कौर के शहर पटियाला में मेयर का ताज एक साधारण परिवार में पैदा हुए और कांग्रेस का बस्ता उठाकर वर्कर बने संजीव शर्मा बिट्टू को पहनाया है। इसी तरह सीनियर डिप्टी मेयर का पद भी एक साधारण परिवार के वर्कर योगिन्द्र सिंह योगी और डिप्टी मेयर का पद एक दलित कांग्रेसी परिवार की वर्कर विनती संगर को दिया गया है जबकि इससे पहले अकालियों ने पटियाला का मेयर बड़े घरानों में से बनाया था।

अकाली दल ने 2007 में अजीतपाल सिंह कोहली को मेयर बनाया था जोकि पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली का सुपुत्र और पूर्व मंत्री सरदारा सिंह कोहली का पोता था। इसी तरह 2012 में अमरिन्दर सिंह बजाज को अकालियों ने अपना मेयर बनाया। वह इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन सिंह बजाज का सुपुत्र और इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह बजाज का पोता था। कांग्रेस ने तीनों पोस्टें उन परिवारों को दी हैं जो वर्कर बनकर कांग्रेस में आए और उनके पारिवारिक मैंबर किसी भी राजनीति की बड़ी पोस्ट पर नहीं थे। जिन वर्करों ने पार्टी के लिए काम किया, उनको मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और महारानी परनीत कौर ने बड़ा मान दिया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों और वर्करों की बात सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही करती है। साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने यह चुनाव करवाने की जिम्मेदारी भी उन जैसे एक आम वर्कर की लगाई थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह एक आम वर्कर बनकर विधायक बने और 5 बार चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने उनको मंत्री बनाया। इसी तरह अब मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने पटियाला शहर की तीनों अहम पोस्टें आम वर्करों को दीं जो एक इतिहास बन गया है। इस चुनाव को सिरे चढ़ाने में जहां साधु सिंह धर्मसोत की अहम जिम्मेदारी रही, वहीं महारानी परनीत कौर के नेतृत्व में विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज और मदन लाल जलालपुर ने अहम जिम्मेदारी निभाई। दोनों विधायकों ने पटियाला शहर के 16-16 वार्डों में प्रचार किया और कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई। मेयर चुनावों में भी दोनों विधायकों का अहम योगदान रहा। 

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा का बजा डंका
इस चुनाव में पंजाब के नंबर 2 कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा का पूरा डंका बजा। ब्रह्म महिंद्रा ने ही मुख्यमंत्री की तरफ से भेजा गया लिफाफा हाऊस में खोला और उन्होंने ही मेयर के लिए संजीव बिट्टू का नाम प्रपोज किया। मुख्यमंत्री के साथ ब्रह्म महिंद्रा की मीटिंग होने के बाद ही तीनों के नाम फाइनल हुए। पूरे चुनाव दौरान ब्रह्म महिंद्रा छाए रहे और कांग्रेसी वर्करों में आकर्षण का मुख्य केंद्र्र रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!