Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 01:33 PM
पी.ओ. स्टाफ ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में मिहरदीन निवासी सरांपत्ती समाना को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है।
पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में मिहरदीन निवासी सरांपत्ती समाना को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। मिहरदीन को माननीय अदालत की ओर से 7 जनवरी 2017 को पी.ओ. करार दिया गया था। दूसरे केस में सचिन जैन निवासी बलोसम एन्क्लेव नजदीक 24 नंबर फाटक पटियाला हाल निवासी पिंजौर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के तहत केस दर्ज है।
सचिन जैन को माननीय अदालत द्वारा 23 दिसम्बर 2014 को पी.ओ. करार दिया गया था। तीसरे केस में चरनजीत सिंह गांव भोगला हाल निवासी गोल्डन एन्क्लेव पीछे अमरदीप कालोनी राजपुरा को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में एफ.आई.आर. नं.-116, 29 मई 2014 अधीन धारा 406, 420 आई.पी.सी. दर्ज है।
चरनजीत को माननीय अदालत ने 12 दिसम्बर 2017 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने में ए.एस.आई. हरचंद के अलावा हवलदार जसपाल सिंह, दविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह व बलदेव सिंह ने अहम भूमिका निभाई।