Edited By Updated: 08 Feb, 2016 07:46 PM
थाना सदर पटियाला की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के दोष....
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना सदर पटियाला की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के दोष में अवतार सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ई-72 पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस के खिलाफ 406 और 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
इस संबंध में सरबजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी गांव बाजड़ा जिला लुधियाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अवतार सिंह ने उसके लड़के मनजिंद्र सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 10 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।