Edited By Updated: 14 Oct, 2015 12:19 PM
टीचर्स कॉलोनी में अधेड़ आयु की महिला द्वारा जहरीली वस्तु निगल जाने से मौत हो गई।
पठानकोट (शारदा): टीचर्स कॉलोनी में अधेड़ आयु की महिला द्वारा जहरीली वस्तु निगल जाने से मौत हो गई। थाना डिवीजन नं. 1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान रेखा तिवारी पत्नी सुदेश तिवारी के रूप में हुई है।
उसके भाई पवन कुमार निवासी शाहपुरकंडी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी 26 वर्ष पहले सुदेश तिवारी के साथ हुई थी। उसका बहनोई नशे का आदी होने के कारण उसकी बहने के साथ अक्सर मारपीट करता था।
पति की यातनाओं से तंग आकर रेखा ने गत रात्रि कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पवन कुमार के बयानों के आधार पर मृतका के पति सुदेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है।