Edited By Updated: 03 Aug, 2015 02:41 PM
चरित्र पर शक करने वाले कलियुगी पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
कपूरथला (भूषण, मल्होत्रा): चरित्र पर शक करने वाले कलियुगी पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक गांव शेखूपुर के किसान रेशम सिंह ने थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार को बताया कि उसके खेतों में ट्रैक्टर चलाने वाले प्रवासी मजदूर उपिंद्र पुत्र दुरगिंद्र निवासी गांव काली बाग जिला पूर्णिया बिहार ने रविवार सुबह तेजधार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी सुनीता की हत्या कर दी।
थाना सिटी की पुलिस ने एस.एच.ओ. सिटी के साथ मौके का दौरा किया तो वहां सुनीता लहूलुहान अवस्था में पाई गई तत्पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सुनीता के चरित्र पर लंबे समय से शक करने वाला उसका पति उपिंद्र अक्सर उससे झगड़ा करता रहता था तथा रविवार सुबह उसने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हत्या कर फरार हो गया।
2 छोटे-छोटे मासूम बच्चों की मां सुनीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डी.एस.पी सब-डिवीजन महिंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सुनीता के परिजनों से जानकारी ली।
थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने उपिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर सुनीता की लाश को सिविल अस्पताल कपूरथला में भेजने के साथ-साथ दोनों बच्चों को मृतका के रिश्तेदारों के हवाले कर दिया। वहीं देर शाम सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी उपिंद्र को राऊंडअप कर लिया जिसकी सोमवार की सुबह गिरफ्तारी डालने की संभावना है।