Edited By Updated: 28 Jun, 2016 02:10 AM
श्रीनगर पम्पोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर फिदायीन हमले में सी आर.पी.एफ. के शहीद हुए जवान जगतार सिंह...
रूपनगर: श्रीनगर पम्पोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर फिदायीन हमले में सी आर.पी.एफ. के शहीद हुए जवान जगतार सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए आसमान भी रो पड़ा। शहीद जगतार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बुर्जवाला के शमशानघाट में किया गया। बारिश के बावजूद सैंकडों लोग शहीद जगतार सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। शहीद जगतार सिंह के बेटे गुमनवीर सिंह मुखाग्नि दी।
शहीद की पत्नी व उनके बच्चों का रो-रो बुरा हाल है। शहीद जगतार को सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा सहित कई नेताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। डी.सी. करनेश शर्मा ने शहीद परिवार को सहायता राशि देने का ऐलान किया।