Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 07:51 PM
शहर में बी.एस.एफ.की 164 बटालियन ने संदिग्ध अवस्था में घेराबंदी कर भारी मात्रा में असला बरामद किया है।
गुरदासपुर(विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाक सीमा से पंजाब में आंतकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और सीमा के निकट बड़ी मात्रा में एके-47 राइफल सहित गोला बारूद किया। सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर सैक्टर हैडक्वाटर के डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर कस्सोवाल बी.ओ.पी. पर सीमा सुरक्षा बल की 164 बटालियन तैनात है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जवानों ने कुछ हलचल देखी थी, पंरतु गहरी धुन्ध होने के कारण जवान रात को कोई कारवाई नहीं कर पाए थे। मगर बटालियन में कमांडैंट राज पाल सिंह ने सारे इलाके की घेराबंदी करवा दी जहां हलचल हुई थी।
डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवान कमांडैंट राजपाल सिंह की देख-रेख में इलाके की तलाशी ली। जवानों के साथ तालाशी अभियान मे डॉग स्कवैड भी थे। दोपहर बाद एक डॉग ने अचानक ही कुछ समान तालाश कर लिया जब जवानों ने डॉग द्वारा पकड़े गए समान की जांच की तो उसमें ए.के.-47 राइफले-3, पिस्टल-2, हैड ग्रनेड-6, ए.के.-47 राइफल की गोलियां-150 गोलियां, पिस्टल की 100 गोलियां, मैगजीन ए.के.47 राइफल-6 तथा मैगजीन पिस्टल-2 बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह समान निश्चित रूप मे सीमा पार से आया है तथा आंतकवादियों की गहरी साजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अभी भी इलाके मे तालाशी अभियान जारी है।
उन्होंने कहा कि पकड़ा गया समान आंतकवादी प्रयोग करते हैं। नशीले पदार्थो के तस्करों ने कभी भी ए.के.-47 राइफल का प्रयोग नहीं किया। जिससे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान मे बैठे आंतकवादी अब पंजाब सीमा के रास्ते शस्त्र भेजने तथा घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा बल सीमा पर हर चुनौती का सामना करने को तैयार है तथा जवानों को अधिक सर्तक रहने के लिए आदेश दिया गया है।