विकास का डंका बजाने वाले भगवंत मान से अागे निकले गांधी,जानें मामला

Edited By Updated: 28 Oct, 2016 06:16 PM

ghubaya best in mplads funds utilisation  vinod khanna worst

संगरूर से लोकसभा मैंबर बनने के बाद विकास का डंका बजाने वाले  भगवंत मान एम. पी. फंड खर्च करने के मामले में 6वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

चंडीगढ़/संगरूर: संगरूर से लोकसभा मैंबर बनने के बाद विकास का डंका बजाने वाले  भगवंत मान एम. पी. फंड खर्च करने के मामले में 6वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पंजाब के 13 लोकसभा सदस्यों में से सबसे ज्यादा फंड अकाली दल फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने खर्च किए है, हालांकि उन्होंने इस का कोई प्रचार भी नहीं किया। 


घुबाया ने अब तक जारी किए गए साढ़े 7 करोड़ के फंड में से 90.63 प्रतिशत रकम खर्च की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जालंधर से लोकसभा मैंबर संतोष चौधरी रहे हैं, जिन्होंने अब तक जारी किए गए साढ़े 7 करोड़ रुपए के फंड में से 89.05 प्रतिशत रकम खर्च की है। आम आदमी पार्टी के पटियाला से लोकसभा मैंबर धर्मवीर गांधी भी फंड खर्च करने के मामले में भगवंत मान से आगे रहे हैं। 

 

PunjabKesari
गांधी को साढ़े 12 करोड़ रुपए का फंड जारी हुआ है, जिसमें से 75 प्रतिशत रकम उन्होंने खर्च कर दी है। खडूर साहब से अकाली दल के लोकसभा मैंबर रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अब तक जारी हुए 10 करोड़ के फंड में से 75 प्रतिशत रकम खर्च कर दी है। 

 

बादल परिवार की बहु और बठिंडा से लोकसभा मैंबर हरसिमरत कौर बादल फंड खर्च करने के मामले में पांचवे नंबर पर है। उन्हें  साढ़े 12 करोड़ रुपए का फंड जारी हुआ है, जिसमें से उन्होंने 71 प्रतिशत रकम खर्च की है। संगरूर से भगवंत मान को 10 करोड़ रुपए का फंड जारी हुआ था, जिसमें से 64.46 प्रतिशत रकम खर्च की गई है।

 

 इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर से लोकसभा मैंबर विनोद खन्ना आखिरी नंबर पर हैं। उन्हें जारी हुई साढ़े 7 करोड़ की रकम में से 42 प्रतिशत रकम ही खर्च की  है। विनोद खन्ना के बीमार होने के चलते वह इलाके में सक्रिय भी कम नज़र आते हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!