Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 08:42 PM
डेरा सच्चा सौदा के मुद्दे को संभालने के तरीके को लेकर आलोचनाओं ...
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के मुद्दे को संभालने के तरीके को लेकर आलोचनाओं के शिकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि अगर सरकार सचेत नहीं होती तो डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा और भयावह हो सकती थी।
खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विचार करते हुए कदम उठाए। उन्होंने करनाल में कहा, ‘‘अगर सरकार सचेत नहीं होती तो स्थिति और खराब हो सकती थी।’’ पंचकूला में डेरा समर्थकों के भारी तादाद में एकत्रित होने को लेकर हरियाणा सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। बलात्कार के मामलों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दोषसिद्धि के बाद ङ्क्षहसा में वहां 35 लोगों की मौत हुई थी।
सिरसा में ङ्क्षहसा की अन्य घटनाओं में छह लोग मारे गए थे। राम रहीम को बाद में 20 साल की सजा हुई थी। खट्टर ने साथ ही आज संवाददाताओं से कहा कि वह अगला चुनाव करनाल से लड़ेंगे क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने हालांकि कहा कि इस संबंध में पार्टी का जो फैसला होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे। खट्टर (63) करनाल से पहली बार चुनकर आए हैं। वह अक्तूबर 2014 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे।