चुनाव के बाद बदले भगवंत मान ने रंग-ढंग,केजरीवाल भी एक्शन में

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 05:04 PM

bhagwant mann  arvind kejriwal s photo on official fb page fuels speculation

चुनाव के बाद अाम अादमी पार्टी के नेता कुछ अलग ही अंदाज में नजर अा रहे हैं जिससे लगता है कि वे शोहरत की अौर बढ़ रहे हो। ये बात हम नहीं उनके पंजाब इकाई के आधिकारिक फेसबुक पेज पर डाली गई  तस्वीर उजागर करती है।

चंडीगढ़ः चुनाव के बाद अाम अादमी पार्टी के नेता कुछ अलग ही अंदाज में नजर अा रहे हैं जिससे लगता है कि वे शोहरत की अौर बढ़ रहे हो। ये बात हम नहीं उनके पंजाब इकाई के आधिकारिक फेसबुक पेज पर डाली गई  तस्वीर उजागर करती है।

जी हां इस तरवीर में मान सुबह की सैर दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उसकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और प्रभारी संजय सिंह के साथ नजर अा रहे हैं। दरअसल मान बेंगलुरु में केजरीवाल के साथ प्राकृतिक चिकित्सा कोर्स शुरू कर रहे है।

इस तस्वीर में मान अपनी पीली पगड़ी और केजरीवाल सैंडल की बजाय खेल के जूते में नजर अा रहे हैं। इस तस्वीर को  कई प्रतिकूल टिप्पणियों  आकर्षित कर रही है। कोई लिख रहा है केजरीवाल जी हमें अाप पर गर्व है।केजरीवाल और मान  दोनों  ने एक वीडियो क्लिप अपलोड कर पंजाब में सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। तस्वीर में अाप देख सकते हैं कि कैसे सभी  खुशमिजाजी का आनंद ले  रहे है।

चुनाव दौरान 4 फरवरी तक पार्टी ने मान को बड़ी जिम्मेदारी दी थी जि अनुसार उन्होंने 200 के करीब रैलिया कर भारी भीड़ जुटाई। इसके अलावा पार्टी के कानूनी चेहरे एच.एस. फुल्का और राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वडैंच ने भी चुनाव दौरान काफी मेहनत की। यदि आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुमत जीत हासिल करती है तो ये मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हो सकते है। आप' ने स्पष्ट किया है कि  पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाबी ही होगा । आम आदमी पार्टी में मान का दबदबा अद्वितीय है। इसी सोच को लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी के मालवा जोन मीडिया प्रभारी नील गर्ग का कहना है कि पार्टी वालंटियर्स अपने अाप को  सरकार में  बड़ी भूमिका निभा रहे देखते है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!