हार बार की तरह बादल ने निकाली कांग्रेस पर भड़ास बोले, गांधी परिवार ने पंजाब से धोखा किया

Edited By Updated: 01 Nov, 2016 07:44 PM

50th anniversary of punjabi suba

समारोह चाहे किसी भी मुद्दे पर हो लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निशाने पर गांधी परिवार रहता है। अाज अमृतसर में पंजाब राज्य के पुनर्गठन  स्वर्ण जयंती को लेकर समारोह अायोजित किया गया।

अमृतसरः समारोह चाहे किसी भी मुद्दे पर हो लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निशाने पर गांधी परिवार रहता है। अाज अमृतसर में पंजाब राज्य के पुनर्गठन  स्वर्ण जयंती को लेकर समारोह अायोजित किया गया।  हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांधी परिवार पर निशाना साधा। अाज चाहे पंजाब सरकार स्वर्ण जयंती समारोह मना रही थी लेकिन ये भी नहीं भुलाया जा सकता कि अाज ही के दिन यानि 1 नवंबर को सिख कत्लेअाम हुअा था। 


अपने सम्बोधन दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और फिर राजीव गांधी तक ने पंजाब के साथ धोखा किया। चाहे पंजाबी सूबे का मामला रहा हो या फिर सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर का मामला रहा हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब को क्षति पहुंचाई गई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। इस पार्टी को वोट देने को पंजाबी सोच भी नहीं सकता। बादल ने कहा, ''मैं जेटली व शाह से रियायत नहीं मांगता लेकिन इंसाफ जरूर मांगता हूं।'' उन्होंने कहा कि विकास की बातें उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बहुत कर ली है।


समारोह में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। बादल ने कहा कि भाजपा व अकाली दल के गठबंधन को कोई भी अलग नहीं कर सकता है। यह अटूट गठबंधन है। गठबंधन सरकार में बहुत ज्यादा विकास पंजाब का हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय अपने बेटे सुखबीर बादल तथा बहू हरसिमरत कौर बादल को दिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!