Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 11:50 PM
झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कर्नाटक और....
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कर्नाटक और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत 21 साइबर अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्वीवेदी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में 20 कर्नाटक के और एक बिहार का है। ये लोग रांची में रहकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।
द्वीवेदी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना कालू सिंह बिहार के बिहारशरीफ का रहने वाला है जो नालंदा का जिला मुख्यालय भी है। दूसरों से पैसा ठगने के लिए कालू ने इन सबों को हायर किया था। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पुलिस के पूछताछ का सिलसिला जारी है। कर्नाटक पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर इन अपराधियों को अपने साथ ले जा सकती है।
न