Edited By Updated: 24 May, 2016 09:35 PM
पंजाब के लुधियाना मेें सिख धर्म के प्रचारक बाबा रंजीत सिंह ढंडरिया वाले के काफिले पर हमला करने के मामले में आज छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।...
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना मेें सिख धर्म के प्रचारक बाबा रंजीत सिंह ढंडरिया वाले के काफिले पर हमला करने के मामले में आज छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आज की गिरफ्तारी के साथ ही इनकी संख्या चौदह हो गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत, गुरप्रीत, गुरविंदर, गुरमीत, गुरनाम और प्रीतम सिंह के रूप में की गई है। ये सभी अमृतसर सेे आनंदपुर साहिब जा रहे थे। ये उसी स्कार्पियो में सवार थे जो हमलेें में इस्तेमाल की गई थी। इन्हें जालंधर से गिरफ्तार किया। सबसे पहले पकड़े गए चार लोगों को आज अदालत ने न्यायिक हिरासत मेंं भेज दिया गया तथा आज पकड़े गए छह लोग तथा दो दिन पहले पकड़े चार लोगों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया।
ज्ञातव्य है कि बाबा ढंडरिया वाले के काफिले पर 17 मई को हमला हुआ था जिसमेें संत बाबा भूपिंदर सिंह की मौत हो गई थी। हमलावरों ने निशाना बाबा ढंडरिया वाले को बनाया था लेकिन वह बाल बाल बचे गए थे।