TV सीरियल देख रची खौफनाक साजिश,अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Updated: 03 May, 2016 01:29 PM

tv serial creepy plot hatched late went to the police now handle

लुधियाना देहाती पुलिस ने गांव ढैपई से एक एन.आर.आई. के भाई रणजीत सिंह...

जगराओं (भंडारी): लुधियाना देहाती पुलिस ने  गांव ढैपई से एक एन.आर.आई. के भाई रणजीत सिंह को अपहरण करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पत्रकार वार्ता में लोकनाथ आंगरा आई.पी.एस. जोन-2 जालंधर तथा एस.के. कालिया  डी.आई.जी. लुधियाना रेंज ने जानकारी देते बताया कि गत 28 अप्रैल की रात्रि गांव ढैपई के रणजीत सिंह का एक स्कार्पियो में सवार 3 व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था। इसकी सूचना  थाना योधा में दी गई।  

अगवाकारों ने रणजीत सिंह को 29 अप्रैल की देर रात्रि छोड़़ दिया था।  रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे 30 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा है । आरोपियों ने रणजीत सिंह के एन.आर.आई. भाई से 1.50 करोड़ की फिरौती मांगी थी।  पुलिस ने एक आरोपी गुरजंट सिंह निवासी पंडोरी थाना महलकलां को 1 मई को खुमाणों से तथा डा. मनदीप सिंह वासी छापा जिला बरनाला और मनदीप सिंह निवासी पंडोरी थाना महल कलां को 2 मई को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने रुपए के लिए रणजीत सिंह का अपहरण किया था। इस अपहरण कांड का मास्टर माइंड मनदीप सिंह था जो रणजीत सिंह की मासी का लड़का है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। आई.जी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी मनदीप सिंह वासी पंडोरी से 10 लाख की नकदी, वारदात में प्रयोग की गई स्कार्पियो, गुरजंट  सिंह से 45 लाख, एक बाइक तथा डाक्टर मनदीप सिंह से 45 लाख रुपए नकदी बरामद की है। अपहरण के समय आरोपियों के पास एक रिवाल्वर भी था जिसकी रिकवरी अभी बाकी है।

आई.जी. आंगरा ने बताया कि आरोपियों ने यह अपहरण टी.वी. सीरियलों को देखकर किया था। पहले भी रणजीत सिंह को अगवा करने का प्रयास किया गया था परंतु वे सफल नहीं हो सके। मुख्य आरोपी मनदीप सिंह पर 40-42 लाख बैंक और आढ़तियों का कर्जा है जिसके लिए उसने अपहरण की योजना बनाई।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!