Edited By Updated: 23 Oct, 2016 01:25 PM
पड़ोस में एक नौजवान लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की आरोपी की बातों में आकर उसके साथ अपने घर से भाग गई।
लुधियाना(सलूजा):पड़ोस में एक नौजवान लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की आरोपी की बातों में आकर उसके साथ अपने घर से भाग गई।
वह उसे हिमाचल सहित अन्य स्थानों में घुमाते हुए अपनी हवस को बुझाता रहा। लड़की के उस समय होश उड़ गए जब उसको सपने दिखाने वाला उसका प्रेमी अपने घर को ताला लगाकर भाग गया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर सदर पुलिस ने इस मामले में कथित आरोपी गुरजीत सिंह को नामजद करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।