मां नयना देवी के चमत्कार से मौत के मुंह से निकला यह शख्स

Edited By Updated: 25 Jul, 2016 01:41 PM

naina devi

आजाद नगर का निवासी गुरदेव सिंह (45) पुत्र शिंगारा सिंह मौत के मुंह में जाने के उपरांत भी बाल-बाल बच गया।

खन्ना (सुनील): आजाद नगर का निवासी गुरदेव सिंह (45) पुत्र शिंगारा सिंह मौत के मुंह में जाने के उपरांत भी बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि गुरदेव सिंह अपने परिवार के साथ माता नयना देवी के दरबार में माथा टेकने के उपरांत जब खन्ना वापस आ रहा था, तभी एक  हादसा हो गया। परिवार वाले उसकी जान बचने को मां का चमत्कार ही मान रहे हैं। 
 
जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह जब अपनी पत्नी व लड़की के साथ माथा टेकने के उपरांत अपने मोटरसाइकिल पर खन्ना वापस आ रहा था तो अचानक उसके वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उसकी पत्नी व लड़की तो सड़क पर गिर गए परंतु खुद वह वाहन समेत लगभग 70 फुट नीचे जा गिरा। 

गनीमत रही कि वह उस दौरान नीचे वाहन समेत किसी चीज में जा फंसा। उनके पीछे उसका साला अमरजीत सिंह आ रहा था जिसने शोर मचाकर घटना की सूचना आसपास से गुजर रहे अन्य मां के भक्तों को दी। लोगों की सहायता से बड़ी मशक्कत के उपरांत उसे वहां से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल को पहले नयना देवी के अस्पताल लाया गया व फिर आनंदपुर साहिब और वहां से खन्ना के अस्पताल के लिए रैफर किया गया जहां से उसे देर शाम चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!