Edited By Updated: 23 Oct, 2016 04:06 PM
पति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही महिला पर उसके पति ने तेजाब डाल दिया।इसके चलते उसका मुंह,छाती और बाजुएं बुरी तरह झुलस गई।
लुधियानाःपति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही महिला पर उसके पति ने तेजाब डाल दिया।इसके चलते उसका मुंह,छाती और बाजुएं बुरी तरह झुलस गई। लोगों ने महिला रमनदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया।यहां से उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
उसके रिश्तेदार ने बताया कि रमनदीप का विवाह किला रायपुर के गांव कुपा खुर्द निवासी राजमिस्त्री से हुआ था। वह शराब पीने का अादी था। वह अकसर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह बच्चों संग गांव हंबड़ां में किराए के मकान में अलग रहने लगी। उसे पेपर मिल में नौकरी मिल गई। शनिवार को खाना बना रही थी। इसी दौरान वह शराबी हालत में हाथ में बोतल पकड़ कर वहां आया। उसने तेजाब गिलास में डालकर रमनदीप पर फैंक दिया और खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।