Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 07:39 AM
सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने दुबई से लौटे युवक को 15 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मखदूमपुरा इलाके में नाकाबंदी के दौरान कुलविन्द्र सिंह वासी मखदूमपुरा को काबू किया। पुलिस के...
जालंधर (प्रीत): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने दुबई से लौटे युवक को 15 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मखदूमपुरा इलाके में नाकाबंदी के दौरान कुलविन्द्र सिंह वासी मखदूमपुरा को काबू किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कुछ माह पहले दुबई से लौटा है। वह यहां पर पिछले कुछ समय से हैरोइन तस्करी के धंधे में जुट गया था।
पुलिस ने उसके नैटवर्क संबंधी पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया है।