जायदाद विवाद के चलते हमला कर महिला को किया घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 12:21 PM

woman injured after property dispute

जायदाद संबंधी चल रहे विवाद के चलते एक महिला के घर में प्रवेश कर उसे घायल करने के चलते दीनानगर पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी सहित महिला के पूर्व ससुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हो गए हैं।

गुरदासपुर(विनोद): जायदाद संबंधी चल रहे विवाद के चलते एक महिला के घर में प्रवेश कर उसे घायल करने के चलते दीनानगर पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी सहित महिला के पूर्व ससुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हो गए हैं।
 

दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता गुरप्रीत कौर ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका पहला विवाह वर्ष 2003 में जसवंत सिंह पुत्र सविन्द्र सिंह निवासी सम्मु चक्क से हुआ था परंतु वर्ष 2012 में उसके पति की मौत होने के कारण वर्ष 2016 में उसने दूसरा विवाह सरजोत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव आलिया चक्क से करवा लिया।

उसका पति कम्बाइन ड्राइवर है तथा गत दिवस वह इसी कारण कादियां गया हुआ था। गत रात लगभग 10.30 बजे आरोपी हरभजन सिंह उसके घर आया तथा उस पर दातर से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। 

पीड़िता ने बताया कि उसके पहले पति जसवंत सिंह के हिस्से की 4 एकड़ जमीन संबंधी उसका अपने पूर्व ससुर सविन्द्र सिंह के साथ अदालत में विवाद चल रहा है तथा उस पर हमला करने वाला हरभजन सिंह उसके पूर्व ससुर सविन्द्र सिंह का रिश्तेदार है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता गुरप्रीत कौर के बयान के आधार हरभजन सिंह तथा सविन्द्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!