Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 08:44 AM
नंगल लुबाणा के एक मैरिज पैलेस में तब सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात लड़की, लड़के परिवार के करीब 4 लाख की कीमत के गहने चुराकर फरार हो गई। लड़की की फोटो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
नडाला (शर्मा): नंगल लुबाणा के एक मैरिज पैलेस में तब सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात लड़की, लड़के परिवार के करीब 4 लाख की कीमत के गहने चुराकर फरार हो गई। लड़की की फोटो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंधी कूका निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके लड़के मनजिंद्र सिंह का विवाह नंगर लुबाणा निवासी लड़की संदीप कौर से पैलेस में हो रहा था। दोपहर करीब 3.15 बजे वरी दिखाने की रस्म आरंभ हुई तो उनकी बेटी ने गहनों वाला लिफाफा अटैची में से निकालकर नजदीक रख दिया व सामान दिखाने में व्यस्त हो गई।
इस दौरान एक अज्ञात लड़की मौका पाकर करीब 4 लाख की कीमत के सोने के गहने चुराकर वहां से फरार हो गई। प्रीतम सिंह ने बताया कि इस संबंधी बेगोवाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सी.सी.टी.वी. कैमरे में आई फुटेज के आधार पर लड़की की तलाश जारी है।