Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 12:12 PM
गढ़ी साहिब धनेठा सड़क पर गत रात एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार 21 वर्षीय युवक को कुचल देने का मामला सामने आया है, जिसे नजदीक गुरुद्वारा गढ़ी साहिब के कार सेवकों द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
समाना (शशिपाल): गढ़ी साहिब धनेठा सड़क पर गत रात एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार 21 वर्षीय युवक को कुचल देने का मामला सामने आया है, जिसे नजदीक गुरुद्वारा गढ़ी साहिब के कार सेवकों द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
युवक की पहचान न होने पर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के उपरांत युवक की पहचान अर्शदीप सिंह 21 पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव सोंधेवाल के तौर पर हुई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि अर्शदीप सिंह इंजीनियरिंग का छात्र था। रविवार देर शाम वह समाना से अपने बाइक पर गांव सोंधेवाल जा रहा था कि गढ़ी साहिब नजदीक दुर्घटना घटित हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस संबंधी पुलिस चौकी मवीकलां के थानेदार अमरजीत सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।