निगम के मुख्य कार्यालय में हड़ताल फिर भी शहर में चल रहा काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 11:15 AM

strike in municipal corporation

नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर कुछ यूनियनों ने एक सप्ताह से हड़ताल की हुई है। हड़ताल का असर सिर्फ निगम के मुख्य कार्यालय के विभागों में ही हो रहा है, लेकिन शहर में साफ-सफाई को लेकर काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है।

अमृतसर(रमन): नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर कुछ यूनियनों ने एक सप्ताह से हड़ताल की हुई है। हड़ताल का असर सिर्फ निगम के मुख्य कार्यालय के विभागों में ही हो रहा है, लेकिन शहर में साफ-सफाई को लेकर काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है।

यूनियनों द्वारा सांझी संघर्ष कमेटी के बैनर तले हड़ताल की जा रही है, लेकिन उसमें सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान विनोद बिट्टा एवं म्यूनिसिपल यूथ इम्प्लाइज फैडरेशन के प्रधान आशू नाहर ने उन्हें समर्थन नहीं दिया है। इससे हड़ताल सिर्फ निगम कार्यालय के सरकारी कामों में ही रुकावट डाल रही है।

मंगलवार को वाटर सप्लाई सीवरेज के कैश काऊंटर पर कर्मचारी बिल लेते रहे व कई विभागों में काम चलता रहा, वहीं शहर में सफाई का काम भी चलता रहा। कुछ विभागों को छोड़ कर बाकी विभागों एवं जोन में काम निरंतर चलता रहा। निगम में जन्म-मृत्यु विभाग में सर्टीफिकेट को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेवा केंद्रों से एप्लीकेशन नहीं ली जा रही है, पैंशन सैल में कोई काम नहीं हो रहा है। 

यूनियनों का समर्थन न मिलने से हड़ताल फीकी  
निगम की ऑटो वर्कशॉप में गाडियां अपने कामों पर रवाना होती नजर आईं। निगम में जब भी कभी हड़ताल हुई तो सबसे पहले ऑटो वर्कशॉप में गाडियां रोक दी जाती थीं। दोनों बड़ी यूनियनों का समर्थन न मिलने से हड़ताल फीकी नजर आ रही है। वहीं ओ.एंड एम. विभाग द्वारा शहर में भी सीवरेज-वाटर सप्लाई की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

प्रधान हरजिन्द्र वालिया, मेजर सिंह, सुरिन्द्र टोना, दविन्द्र राजा, राज कुमार राजू की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला जलाकर विरोध भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरह सरकार ने हर हलके में 25 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए दिए हैं, उनमें से 5 करोड़ रुपए प्रति हलका के हिसाब से निकाल कर निगम को दे देते तो निगम कर्मचारियों को वेतन मिल जाता। शाम के समय यूनियन के सदस्यों ने कहा कि बुधवार से निगम में पूरी तरह से कामकाज ठप्प रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!