Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 08:24 AM
गांव लंघेयाना कलां निवासी बलजीत सिंह (50-52) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह अपनी स्कूटरी पर गांव संगतपुरा से आज देर सायं अपने गांव वापस जा रहा था।
मोगा(आजाद):गांव लंघेयाना कलां निवासी बलजीत सिंह (50-52) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह अपनी स्कूटरी पर गांव संगतपुरा से आज देर सायं अपने गांव वापस जा रहा था।
इस दौरान गांव के नजदीक ड्रेन नाले के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर बाघापुराना के सहायक थानेदार सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।