Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 01:31 PM
ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारने के कारण एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार है। सिविल अस्पताल बरनाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी फरवाही सुबह अपने साथियों सहित मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था।
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारने के कारण एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार है। सिविल अस्पताल बरनाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी फरवाही सुबह अपने साथियों सहित मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था।
जब वह मानसा रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया।