विभिन्न सड़क हादसों में 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 07:42 AM

road accident

विभिन्न हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मण सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह निवासी बागोवाल कालोनी मुकेरियां, जालन्धर जाने हेतु रेलवे स्टेशन मुकेरियां पर रेलगाड़ी का इंतजार कर रहा था।

मुकेरियां (बलबीर): विभिन्न हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मण सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह निवासी बागोवाल कालोनी मुकेरियां, जालन्धर जाने हेतु रेलवे स्टेशन मुकेरियां पर रेलगाड़ी का इंतजार कर रहा था।

रेलगाड़ी आने पर वह जैसे ही उसमें चढऩे लगा तो इतने में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म के नीचे रेल पटरी पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। उसके उपरांत उसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां भर्ती करवाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने अमृतसर रैफर कर दिया परन्तु उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। सरदारी लाल (50) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव महिताबपुर किसी कार्य हेतु मोटरसाइकिल पर भंगाला आया हुआ था तो अचानक जी.टी. रोड पर उसको किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोगों ने उसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां भर्ती करवाया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते डाक्टरों ने उसे आगे रैफर कर दिया।इसी तरह बलविंद्र सिंह (35) पुत्र बचित्तर सिंह निवासी गांव खुड्डा अपनी मोटरसाइकिल पर सरकारी अस्पताल मुकेरियां अपने किसी रिश्तेदार का कुशलक्षेम लेने हेतु आ रहा था।

जब वह हाजीपुर-बुड्ढाबड़ रोड पर स्थित गांव कुल्लियां के समीप पहुंचा तो सामने से किसी और गाड़ी को पार करते एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके उपरांत उसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां भर्ती करवा दिया गया। पुलिस ने सभी दुर्घटनाओं का केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!