Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 05:42 PM
गांव पीरेके उताड़ में बहू से अश्लील हरकतें करने पर ससुर पर मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर/गुरुहरसहाय(कुमार, आवला, मल्होत्रा): गांव पीरेके उताड़ में बहू से अश्लील हरकतें करने पर ससुर पर मामला दर्ज किया है।
थाना अमीर खास पुलिस को गांव पीरेके उताड़ निवासी महिला किरण (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके ससुर जसवीत सिंह पुत्र चनन सिंह ने गत दिवस उसे घर में अकेली देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के दौरान शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।