Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 03:44 PM
सी.आई.ए. स्टाफ व दसूहा पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑप्रेशन दौरान 2 लोगों से 170 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
दसूहा(झावर): सी.आई.ए. स्टाफ व दसूहा पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑप्रेशन दौरान 2 लोगों से 170 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज जी. सिंह व सब-इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि ब्यास दरिया होशियारपुर/गुरदासपुर के टी-प्वाइंट हिम्मतपुर धनोआ में नाकाबंदी दौरान सन्नी से 110 ग्राम हैरोइन तथा अजय कुमार निवासी संतोखपुरा पठानकोट से 60 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी दसूहा पलविंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंधी अलग-अलग केस एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन दर्ज किए गए हैं। इन दोनों अभियुक्तों को 20 दिसम्बर को दसूहा की अदालत में पेश किया जाएगा।