Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:28 AM
सरहिंद मंडी पुलिस ने 4 किलो भुक्की सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): सरहिंद मंडी पुलिस ने 4 किलो भुक्की सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एस.पी. (डी.) हरपाल सिंह तथा एस.पी.एच. रविन्द्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि इंस्पैक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरङ्क्षहद मंडी के इंचार्ज हरमिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सरहिंद मंडी बस स्टैंड से भोला सिंह निवासी मध्य प्रदेश को 4 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने थाना फतेहगढ़ साहिब में एन.डी.पी.एस. की धारा 15, 85 के तहत मामला दर्ज किया है।इसी तरह थाना खमाणों के सहायक थानेदार मंदीप सिंह ने गांव श्मशपुर के नजदीक से जसविन्द्र सिंह उर्फ जग्गी पुत्र दलजीत सिंह को 10 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है।