विधायक परगट सिंह के खिलाफ उनके ही गांव निवासियों ने खोला मोर्चा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 08:35 AM

opposition pargat singh against his village residents opened

कांग्रेसी विधायक परगट सिंह के खिलाफ  उनके ही गांव मिट्ठापुर के निवासियों ने मोर्चा खोलते हुए उन पर अकाली दल के समर्थकों पर झूठे केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। मिट्ठापुर निवासी गुरदयाल सिंह ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि उनका भाई गुरमेल सिंह...

जालंधर (महेश): कांग्रेसी विधायक परगट सिंह के खिलाफ  उनके ही गांव मिट्ठापुर के निवासियों ने मोर्चा खोलते हुए उन पर अकाली दल के समर्थकों पर झूठे केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। मिट्ठापुर निवासी गुरदयाल सिंह ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि उनका भाई गुरमेल सिंह गेलू शुरू से ही अकाली दल में रहा है। परगट सिंह ने जब अकाली दल की तरफ से जालंधर छावनी हलके से पहली बार चुनाव लड़ा था तो उसने उनका पूरा साथ दिया था।

उसके बाद पूरे पांच साल परगट सिंह के साथ उसके भाई के संबंध भी अच्छे रहे, लेकिन साल 2017 के चुनावों के विधान सभा चुनावों के समय जब परगट सिंह अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस में चले गए तो उन्होंने उसके भाई गुरमेल सिंह गेलू तथा अन्यों पर भी कांग्रेस में शामिल होने को जोर डाला, लेकिन वह कांग्रेस में नहीं गए और अकाली दल के प्रत्याशी सर्बजीत सिंह मक्कड़ का खुलकर समर्थन किया। परगट सिंह चुनाव जीत गए और उन्होंने गुरमेल सिंह समेत अन्य अकाली दल के समर्थकों के साथ रंजिश रखनी शुरू कर दी। इसी रंजिश के तहत उन पर झूठे केस दर्ज करवाने शुरू कर दिए। इतना ही उनके घरों में पुलिस की रेड भी करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया करीब डेढ़ माह पहले उनके भाई पर कांग्रेसी विधायक ने जमीनी मामले में झूठा केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि विधायक ने उनके भाई को जानबूझ कर झूठे केस में फंसाने के लिए साजिश रची थी और पुलिस पर राजनीतिक दबाव डालते हुए उन्हें केस दर्ज करने के लिए कहा गया। गुरदयाल सिंह ने कहा कि उनका भाई करीब एक महीने से घर से गायब है, जिसका अभी तक कुछ पता नहीें है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इस मौके पर गुरबखश सिंह, सोहन लाल, अशोक कुमार, हरमेश लाल, अजय कुमार, सन्नी, साबी इत्यादि के अलावा महिलाएं भी मौजूद थी।

कभी किसी पर  झूठा केस दर्ज नहीं करवाया: परगट सिंह
जालंधर छावनी हलके के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा कि जब से वह राजनीति में हैं, उन्होंने कभी किसी पर झूठा केस दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस पर कभी किसी तरह कोई दबाव नहीं बनाया गया। अकाली दल समर्थक लोगों द्वारा उन पर लगाए जा रहे झूठे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। उनकी ओर से दखलअंदाजी करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। गैर-कानूनी काम करने वाले लोग अपना बचाव करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!