Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 09:49 AM
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार दौरान मौत हो गई।
बटाला(बेरी,सैंडी): सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार दौरान मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसको तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार कर गंभीर घायल कर दिया था। उसे पहले नौशहरा मझा सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया था।
बटाला सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने जरनैल सिंह की हालत अति नाजुक बनते देख उसे अमृतसर रैफर कर दिया था जहां पर गत रात्रि उसकी अमृतसर के अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह ने जरनैल सिंह का शव कब्जे में लेने के बाद उसके भाई संतोख सिंह के बयानों के आधार पर बस चालक विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है एवं शव पोस्टमार्टम उपरान्त वारिसों के हवाले कर दिया है।