Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:23 AM
नशा तस्करी करते 2 जीजों के पकड़े जाने के बाद उनके ग्राहकों को दुबई से आया साला हैरोइन की सप्लाई करने लग पड़ा। जिसे एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने लाखों की कीमत की 90 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 2 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस...
लुधियाना (ऋषि): नशा तस्करी करते 2 जीजों के पकड़े जाने के बाद उनके ग्राहकों को दुबई से आया साला हैरोइन की सप्लाई करने लग पड़ा। जिसे एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने लाखों की कीमत की 90 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 2 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
इंस्पैक्टर सुरिंदरपाल ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान अमित कुमार (30) निवासी हर कृष्ण नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पास से तब गिरफ्तार किया जब वह नशे की सप्लाई देने जा रहा था। जांच दौरान सामने आया कि तस्कर के 2 जीजा सुनील कुमार और अनिल कुमार हैं। सुनील कुमार 300 ग्राम और अनिल कुमार 1 किलो हैरोइन सहित पकड़ा जा चुका है। दोनों इस समय अमृतसर जेल में बंद हैं। उनके ग्राहकों को बाद में साला नशे की सप्लाई करने लगा। अमित वर्ष 2014 से वर्ष 2016 तक दुबई में वर्क परमिट पर गया था लेकिन वापस आकर अपने जीजों का काम संभाल लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ करेगी।