HDFC की कैश वैन लूटने का मामला: एक और आरोपी सुखविन्द्र 36.25 लाख रुपए सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 11:07 AM

hdfc bank robbery

एच.डी.एफ.सी. की कैश वैन लूटने वालेएक आरोपी को आज जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर  उससे कुल 36 लाख 25 हजार 200 रुपए की राशि बरामद की है। लूट के 1 करोड़ 18.50 लाख में से पुलिस ने अब तक 97,94,700 रुपए बरामद कर लिए हैं।

जालंधर (प्रीत) : एच.डी.एफ.सी. की कैश वैन लूटने वालेएक आरोपी को आज जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर  उससे कुल 36 लाख 25 हजार 200 रुपए की राशि बरामद की है। लूट के 1 करोड़ 18.50 लाख में से पुलिस ने अब तक 97,94,700 रुपए बरामद कर लिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि 10 नवम्बर को भोगपुर एरिया में लुटेरे बैंक की कैश वैन में सवार कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे। भाग रहे लुटेरों में से एक लुटेरे रणजीत सिंह को डी.एस.पी. सर्वजीत सिंह राय की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। आई.जी. जोन-2 अर्पित शुक्ला ने बताया कि रणजीत सिंह से पूछताछ के पश्चात पुलिस टीम ने लुटेरा गिरोह के 7 सदस्यों में से बीते दिन 5 लुटेरों को अलग-अलग जगह से काबू कर लिया। आरोपियों से कुल 61.69 लाख रुपए बरामद किए गए थे। 

उन्होंने बताया कि जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर डी.एस.पी. सर्वजीत राय, सी.आई.ए. इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल, थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के फरार सदस्य सुखविन्द्र सिंह उर्फ निम्मा पुत्र बूटा सिंह वासी हमीरा, सुभानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लूट की राशि में से पुलिस ने 36 लाख 25 हजार 200 रुपए बरामद किए। आरोपी ने हमीरा एरिया में नकद राशि छिपाई थी। वारदात के बाद हिस्से में आए रुपए छिपाकर आरोपी यू.पी. के गांव लखमीपुर अपने रिश्तेदारों के पास चला गया। जानकारी के पश्चात पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी की और पुलिस के कसते शिकंजे से सुखविन्द्र उर्फ निम्मा भी काबू आ गया। आई.जी. शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 लुटेरों को गिरफ्तार करके कुल 97,94,700 रुपए बरामद कर लिए हैं। फरार आरोपी गोपी की तलाश की जा रही है। बाकी राशि उसी के पास बताई गई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!