रेल का हाल हुआ बेहाल,नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी देर रात हुई रवाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 07:18 AM

golden century going to new delhi late last night

स्मॉग के कारण रेल का हाल बेहाल हो गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से एक भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर न तो आ रही है और न ही जा रही है। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारी भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें यात्रियों को जवाब...

जालंधर (गुलशन) : स्मॉग के कारण रेल का हाल बेहाल हो गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से एक भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर न तो आ रही है और न ही जा रही है। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारी भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें यात्रियों को जवाब देना मुश्किल हो गया है। 

पिछले दिनों की तरह सोमवार को भी लगभग सभी ट्रेनें लेट रहीं लेकिन शताब्दी का हाल सबसे बुरा रहा। हालात यह रहे कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर को जालंधर आने वाली शताब्दी रात करीब 9:30 बजे पहुंची। वहीं दूसरी तरफ  सोमवार शाम 6 बजे जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे रवाना हुई। शाम को नई दिल्ली से चलकर रात करीब रात 9:30 बजे जालंधर आने वाली शताब्दी भी रात 11:15 बजे पहुंची।

शताब्दी में सफ र करने वाले यात्री देर रात तक परेशान होते रहे। इस बारे रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। मौसम ही उनका साथ नहीं दे रहा है जिस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!