Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 01:25 PM
एक नौजवान को पुलिस में भर्ती करवाने की आड़ में उसके साथ साढ़े 15 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मामला दर्ज किया गया है।
धूरी (संजीव जैन): एक नौजवान को पुलिस में भर्ती करवाने की आड़ में उसके साथ साढ़े 15 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित जमला सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी कांझला जोकि एक पूर्व फौजी है, के बेटे को पुलिस में भर्ती करवाने की आड़ में आरोपियों द्वारा उनसे अलग-अलग किस्तों में साढ़े 15 लाख रुपए वसूल किए गए थे लेकिन पैसे वसूल करने के एक साल निकलने के बाद भी न तो आरोपियों द्वारा उसके बेटे को पुलिस में भर्ती ही करवाया गया और न ही उसके पैसे ही वापस किए गए। पुलिस ने पीड़ित के साथ ठगी मारने के आरोप में जुगराज सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी भूरे (बरनाला) तथा जसवीर सिंह उर्फ जौनी पुत्र गुरदेव सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।