Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 12:49 PM
थाना पस्याणा की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के रहने वाले जगबीर सिंह पुत्र बलजिंद्र सिंह और उसकी पत्नी नीलम निवासी गांव थहे जिला कैथल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना पस्याणा की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के रहने वाले जगबीर सिंह पुत्र बलजिंद्र सिंह और उसकी पत्नी नीलम निवासी गांव थहे जिला कैथल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस संबंध में सुरजीत सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह जगबीर सिंह की कंपनी में काम करता था और उक्त व्यक्तियों ने उसे अधिक लोन का लालच देकर 2 लाख रुपए ले लिए और बाद में पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने पड़ताल के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।