Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 12:53 PM
थाना सिटी पुलिस ने जाली दस्तावेजों के सहारे जमानत करवाने के आरोप में नंबरदार सहित कुल 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सिटी पुलिस ने जाली दस्तावेजों के सहारे जमानत करवाने के आरोप में नंबरदार सहित कुल 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी मुताबिक ए.सी.जे.एम. हरसिमरनजीत सिंह ने थाना सिटी पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में बताया कि मध्य प्रदेश के जिला रायगढ़ के थाना पिशौर के अधीन गांव जटखैरी निवासी मल्लिका पत्नी अशोक के खिलाफ थाना सिटी में 14 दिसम्बर 2012 को धारा 379 अधीन एक मामला दर्ज किया गया था।
राजन पुत्र सतीश कुमार व नंबरदार परमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी दुगरी जिला लुधियाना तथा राजीव कुमार पुत्र टेकचंद्र निवासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना ने जाली दस्तावेज तैयार कर उक्त आरोपी महिला की जमानत करवाई। थाना सिटी पुलिस ने अदालत के आदेशों के बाद सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 177, 181, 199, 200, 465, 466, 467,468, 471 अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।