Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 01:13 PM
पंजाब के अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी करते कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व कर्मचारियों की अन्य मांगें मनवाने के लिए ऑल सुबॉर्डीनेट सर्विस फैडरेशन के बैनर तले अलग-अलग कर्मचारी जत्थेबंदियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए स्थानीय बत्तियों वाले चौक में...
कोटकपूरा (नरिन्द्र): पंजाब के अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी करते कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व कर्मचारियों की अन्य मांगें मनवाने के लिए ऑल सुबॉर्डीनेट सर्विस फैडरेशन के बैनर तले अलग-अलग कर्मचारी जत्थेबंदियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए स्थानीय बत्तियों वाले चौक में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फूंका। इसके पश्चात म्यूनिसिपल पार्क में एकत्रित हुए कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अलग-अलग वक्ताओं ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का संताप भोगने के लिए मजबूर हैं।
चुनावों से पहले आए उच्च अदालत के आदेशों के पश्चात वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का करने, उन्हें बनती सहूलियतें देने, वेतन में सुधार करने के वादे किए थे, परन्तु अब तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार से सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने, कर्मचारियों के बकाया डी.ए. की किस्तों के भुगतान और कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बनाए गए काले कानून को तुरंत रद्द करने की मांग की।