Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 04:26 PM
पैसे के लेन-देन को लेकर घर में घुसकर एक महिला को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल महिला को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): पैसे के लेन-देन को लेकर घर में घुसकर एक महिला को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल महिला को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मानसी पत्नी जगदीप कुमार निवासी मोहल्ला हाथीखाना कपूरथला ने बताया कि वह 3 माह की गर्भवती है। आज जब वह घर में अकेली थी तो उसके पड़ोसी ने घर में आकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गई।