Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 10:56 AM
नगर से सटे नीम पहाड़ी क्षेत्र ढांगू सराह में 14 मोड़ की चढ़ाई सब्जी पुली के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पठानकोट(शारदा, मनिन्द्र): नगर से सटे नीम पहाड़ी क्षेत्र ढांगू सराह में 14 मोड़ की चढ़ाई सब्जी पुली के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।
गांव के सरपंच काका राम ने बताया कि गांव के कुछ लोग जंगल में लकड़ी लेने आए हुए थे, तभी उन्होंने पुली के नीचे कम्बल में लिपटी 32-33 वर्षीय व्यक्ति की लाश देखी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से मोबाइल फोन मिला है जोकि ऑफ था। पुलिस धार थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मिले फोन से नंबरों पर सम्पर्क करके शव की शिनाख्त की जा रही है।