Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 11:15 AM
बी.एस.एन.एल. की सभी मुलाजिम जत्थेबंदियों ने आज दूसरे दिन भी हड़ताल की। दूसरे दिन भी आक्रोशित कर्मचारियों ने वकीलां बाजार स्थित बी.एस.एन.एल. टेलीफोन एक्सचेंज भवन परिसर में सरकार व मैनेजमैंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए दफ्तर का कामकाज ठप्प रखा।...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): बी.एस.एन.एल. की सभी मुलाजिम जत्थेबंदियों ने आज दूसरे दिन भी हड़ताल की। दूसरे दिन भी आक्रोशित कर्मचारियों ने वकीलां बाजार स्थित बी.एस.एन.एल. टेलीफोन एक्सचेंज भवन परिसर में सरकार व मैनेजमैंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए दफ्तर का कामकाज ठप्प रखा। जत्थेबंदियों के इस फैसले से जहां बी.एस.एन.एल. को नुक्सान हुआ वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
कैश काऊंटर से लेकर सभी कामकाज रहे बंद
बी.एस.एन.एल. की सभी जत्थेबंदियों की ओर से की जाने वाली 2 दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी बी.एस.एन.एल. के सभी कामकाज ठप्प रखे गए। इनमें कैश काऊंटर, नए लैंडलाइन कनैक्शन, कस्टमर केयर सैंटर, ब्रॉडबैंड से संबंधित परेशानियों के हल के अलावा बी.एस.एन.एल. की सुविधा में किसी प्रकार का कोई फाल्ट दूर करने के लिए मुलाजिमों ने काम नहीं किया।